Basti News: सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु

संतकबीर नगर: बस्ती-महुली मार्ग पर सगड़वा के पास गुरुवार को सुबह नौ बजे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में युवक की मृत्यु हो गई। लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि बस्ती जिले के कोतवाली के कोपिया गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष पुत्र कृष्णचंद्र बुधवार को संतकबीर नगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के तामेश्वरनाथ गांव में आयोजित शादी कार्यक्रम में गए थे। यहां से वह गुरुवार को सवा आठ बजे वापस घर जाने के लिए निकले। सुबह के करीब नौ बजे वह बस्ती-महुली मार्ग पर सगड़वा गांव के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए।

उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि मृतक के स्वजन ने तहरीर नहीं दी है। इसके मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। तब उचित कार्रवाई की जाएगी। फंदे से लटका मिला युवक का शव

संतकबीर नगर : मेंहदावल कस्बे में युवक को घर के लोगों ने बंद कमरे में फंदे से लटकते हुए देखा। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेंहदावल थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मोहल्ले का 35 वर्षीय प्रदीप दो दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। उसी दिन ससुराल चला गया। वह ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर गुरुवार की सुबह घर आया। वह कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला तो लोगों ने खिड़की से देखा तो पता चला पंखे से प्रदीप लटक रहा है। घटना को लेकर घर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच में घटना से पूर्व कुछ विवाद हुआ था। फिलहाल परिवार के लोग कुछ भी कहने से बच रहे है। मेंहदावल के प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी पता चलेगी।