Wanted arrested under POCSO Act : पॉक्सो एक्ट में वांछित गिरफ्तार

Wanted arrested under POCSO Act : पॉक्सो एक्ट में वांछित गिरफ्तार

बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले विवेक उर्फ जुगुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित विवेक को थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार व आरक्षी अनिल यादव की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।