Up Bijali Strike: पैनल में नमी के कारण बाधित रही अमहट उपकेंद्र से आपूर्ति

Basti News | Amhat Pul

बस्ती। बदले मौसम में बिजली की भी समस्या बढ़ गई है। शहर के 33 केवी उपकेंद्र अमहट के पैनल में नमी आ जाने के कारण लगभग आधा घंटे तक उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति ठप थी। नमी को दूर कर दोबारा लाइन को चालू कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर समस्या बरकरार है। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि गिदही उपकेंद्र से सभी 33 केवी फीडर की आपूर्ति सामान्य है। समस्या 11 केवी के फीडरों में आ रही है।

Advertisement

अधिशासी अभियंता नगरीय क्षेत्र मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे अमहट उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। जांच में मालूम हुआ कि पैनल में मौसम के कारण नमी आ गई है। तत्काल उसे दूर कराकर लगभग आधे घंटे बाद लाइन दोबारा चालू करा दी गई। नगरीय क्षेत्र में और कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्र में सल्टौआ के बघौड़ी उपकेंद्र से 140 गांव की आपूर्ति सोमवार शाम से ठप थी। जेई अनुज कन्नौजिया का कहना था कि 33 केवी लाइन पर तीन इंसुलेटर फेल व दो डिस्क पंक्चर था। बरसात के कारण मरम्मत में समस्या आ रही थी। मंगलवार 11 बजे आपूर्ति बहाल हो गई है। गाऊखोर फीडर से सोमवार पूरी रात बिजली की आपूर्ति ठप थी। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे आपूर्ति सामान्य हुई।

Advertisement
Up Bijali Strike: Supply from Amhat sub-station disrupted due to moisture in panel

This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.

Keywords: दैनिक जागरण बस्ती समाचार, अमर उजाला बस्ती न्यूज़ टुडे, ज़ी न्यूज़ बस्ती न्यूज़, hindustan basti news, हर्रैया बस्ती न्यूज़ today, बस्ती न्यूज़ वीडियो,बस्ती क्राइम न्यूज़ टुडे,

Advertisement

Read Latest Hindi News, Basti News Live , Harraiya News Today and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News

Advertisement