सुभासपा नगर कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी घोषित

सुभासपा नगर कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी घोषित

बस्ती । गुरूवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नगर कार्यालय का उद्घाटन पुराना डाकखाना के निकट सदर विधानसभाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने किया। कहा कि नगर कार्यालय हो जाने से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं अन्य राजनीतिक गतिविधियों में सुविधा होगी।

Advertisement


इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजभर ने पदाधिकारियोें की घोषणा किया। इनमें बलराम विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, श्याम कुमार गुप्ता महासचिव, सूरज कुमार राजभर नगर प्रभारी, रामवृक्ष राजभर, ओम प्रकाश भारती,  नगर उपाध्यक्ष, रोशन कुमार राजभर वार्ड नं. 16 दीपक राजभर वार्ड नं. 17 के अध्यक्ष बनाये गये हैं।


कार्यालय के उद्घाटन एवं पदाधिकारियों की घोषणा के मौके पर मुख्य रूप से  राम सहाय राजभर, रामकिशुन राजभर, अर्जुन राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, नन्दलाल  राजभर, विशाल राजभर आदि शामिल रहे।

Advertisement