हाइवे पर छाया कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Rate this post

BASTI HARRIYA TIMES

बस्ती से लखनऊ जाने वाला हाइवे सोमवार को भोर में घने कोहरे में डूबा रहा। रात करीब दो बजे शुरू हुआ कोहरे का कब्जा सुबह करीब आठ बजे तक फोरलेन पर बना रहा। साफ मौसम में फर्राटा भरने वाले चार पहिया और बड़े वाहन कोहरे के चलते धीमी रफ्तार में चल रहे थे।

स्पीड पर कोहरे ने ब्रेक लगा दिया था। सुरक्षित यातायात और किसी भी हादसे से निपटने के लिए एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम गश्त करती रही। छावनी स्थित चौकड़ी टोल प्लाजा और बस्ती शहर से सटे मड़वानगर टोल प्लाजा पर चालकों से धीमी रफ्तार में फाग लाइट और डीपर जलाकर चलने की सलाह माइक द्वारा दी जा रही थी।