लखनऊ. यूपी सरकार का एक रोचक तथ्य सामने आया कि यूपी में भाजपा की योगी सरकार आने के बाद से आज तक सूबे के कई जिलों में लगातार धारा 144 लागू है। एक आंकड़े के अनुसार, अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 के बीच कोई भी ऐसा महीना नहीं रहा जब यूपी में 50 से कम जिलों में धारा 144 लागू न रही हो। धारा 144 के लागू होने का मतलब यह होता है कि, किसी भी स्थान पर एक साथ चार से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। सरकार ने भी इसका ऐसा कड़ा उत्तर दिया की विपक्ष की बोलती बंद हो गई। यूपी विधानमंडल के तीन दिनी शीतकालीन सत्र में विधान परिषद में एक डेटा पेश किया गया। जिससे यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर पकड़ का पता चला। विधान परिषद में पेश डेटा में आया कि, अप्रैल 2017 से अक्टूबर 2021 के बीच कोई भी ऐसा महीना नहीं रहा जब उप्र में 50 से कम जिलों में धारा 144 लागू न रही हो। यह तब होता है जब कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर हो। मार्च 2020 के बाद कोविड को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था।

बेदम सरकार का सच pic.twitter.com/yiYXnSVfe8
— Manoj Rai Dhoopchandi (@manojdhopchandi) December 19, 2021