Satish chandra Mishra : यूपी में सत्ता परिवर्तन की लहर, बनेगी बसपा की सरकार- सतीश चन्द्र मिश्रा
Satish chandra Mishra : यूपी में सत्ता परिवर्तन की लहर, बनेगी बसपा की सरकार- सतीश चन्द्र मिश्रा
Basti News | Harraiya Times
बसपा की मण्डलीय रैली में ठंड के बीच उमडे लोग
रूधौली से अशोक मिश्र, कप्तानगंज से जहीर अहमद ‘जिम्मी’ प्रत्याशी घोषित
बुधवार को महादेवा विधान सभा के बेलवाडांड में बसपा की मंडलीय जनसभा में ठंड बारिश के चलते भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्य अतिथि बसपा राष्ट्रीय महा सचिव सतीश चन्द्र मिश्रा का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भीड़ देखकर सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा यह सत्ता परिवर्तन की लहर है जो इस बारिश में भी जमी हुई है।
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा भाजपा किसान , ब्राहम्णों की विरोधी है। युवाओं को रोजगार नही मिल पा रहा है। ब्राहम्ण का सम्मान बसपा में सुरक्षित है। सपा पर भी तंज कसते कहा कि लोग पांचवी बार बहन मायावती जी मुख्यमंत्री बनने जा रही है। उन्होंने बहन जी के कार्यो की उपलब्धियों को गिनाया। उपस्थित लोगों से कहा कि की विधान सभा चुनाव में बहन जी को मुख्यमंत्री बनाइए प्रदेश का विकास होगा। कहा कि भाजपा की सरकार ने दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया, लेकिन नहीं दे सके. वहीं युवाओं को पकोड़ा तलने की नसीहत दे डाली. सरकार सभी नौकरियों को प्राइवेट कर मौके खत्म करती जा रही है, वैसे बहुजन समाज पार्टी अपना व्यवसाय करने को गलत नहीं मानती है।
महादेवा विधान सभा से लक्ष्मी चन्द्र खरवार, कप्तानगंज से जहीर अहमद (जिम्मी) सदर से डॉ आलोक रंजन,रूधौली विधानसभा अशोक कुमार को प्रत्याशी की घोषणा किया।
Satish chandra Mishra : यूपी में सत्ता परिवर्तन की लहर, बनेगी बसपा की सरकार- सतीश चन्द्र मिश्रा Overview
Name | Satish chandra Mishra ( सतीश चन्द्र मिश्रा ) |
Party | BSP | बसपा |
District | Basti |
News Type | Politics |