Satish Chandra Mishra Basti : डबल इंजन की सरकार ने युवा, किसान, महिला, मजदूर सभी को ठगा- सतीश मिश्रा
कलवारी, बस्ती| लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव में बसपा के मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा यूपी की डबल इंजन सरकार में युवा, किसान, मजदूर, महिलांए सभी परेशान है। पढ़ लिख कर युवा नौकरी मांगते है तो उन्हे पुलिस की लाठी मिलती है।
बहन जी के 2007 से 2012 तक के पांच वर्ष के शासन काल में तेईस लाख से अधिक सरकारी नौकरी दिया गया। प्रधानमंत्री जी काशा में जिन सफाई कर्मचारियो पर पुष्प वर्षा किया था उनकी भर्ती बहन जी ने ही किया था। किसानो की जमीन हड़पने के लिए तीन काले कानून लाये गये थे जिन्हे चुनाव के कारण निरस्त किया है। गैस सिलेण्ड का दाम एक हजार से अधिक कर दिया जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। महगाई बढ़ने के कारण मजदूरो के रसोई से दाल, तेल गायब हो गया है। आने वाले चुनाव में मायवती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए सर्वसमाज से बसपा समर्थित प्रत्याशियो को जिताने का काम आप लोग करें। सम्मेलन में रूधौली से अशोक मिश्र को तथा कप्तानगंज से जहीर अहमद को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।
पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि जब जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी प्रदेश में गुंडा, माफिया गरीबो की जमीन हड़प लेंगे। महिलांओ का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। उनके शासन काल में महिला अपराध चरम पर होता है। सपा भाजपा एक सिक्के के दो पहलू है। 2003 में सपा की सरकार बनाने के तत्कालीन भाजपा के विधान सभा अध्यक्ष ने बसपा के 37 विधायको को गैर कानूनी तरीके अलग दल की मान्यता दे दिया। कपिल मिश्रा ने युवाओ का आवाहन करते हुए कहा कि बहन जी ने युवाओ समस्याओ को सुनने और सरकार बनने पर निदान करने का जिम्मा दिया है।
महादेवा प्रत्यासी लक्ष्मीचन्द्र खरवार ने कहा कि आप लोगो का आर्शिवाद मिला तो इस विधान सभा को अदर्श विधान सभा बनाने के साथ आप के सुख दुख में हमेशा साथ निभाने का भरोसा दिया। सम्मेलन को घनश्याम चन्द्र खरवार, शलीम अंसारी, धर्मेन्द्र सिंह, लालचन्द्र निषाद, करूणाकर पाण्डेय, राधारमन त्रिपाठी, जयहिंद गौतम, आफताअ आलम ने भी संबोधित किया। महादेवा विधान सभा अध्यक्ष के0सी0 मौर्य ने आये हुए अतिथियो के प्रति आभार प्रगट किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष सल्टौवा कृपाशंकर श्रीवास्तव व बनकटी के जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी रहे बब्लू कन्नौजिया ने भाजपा छोड़ बसपा की सदस्यता ग्रहण किया।
Read also : Satish chandra Mishra : यूपी में सत्ता परिवर्तन की लहर, बनेगी बसपा की सरकार- सतीश चन्द्र मिश्रा