Samajwadi Party Basti : जीत के लिये पूरी ताकत से जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

Samajwadi Party Basti : जीत के लिये पूरी ताकत से जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

Basti :

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के रणनीति पर विचार करते हुये बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा की गई। महेन्द्रनाथ ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से बूथ स्तर पर जुट जाय और जब तक सपा की निर्णायक सरकार नहीं बन जाती अपनी पूरी क्षमता से योगदान करें।


बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, रामललित चौधरी, जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, दीनानाथ चौरसिया, राजाराम यादव, यज्ञेश पाण्डेय, महेश तिवारी, मौलाना इलियास, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, मो. उमर, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं और सपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं ऐसे में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और बढ गई है। बैठक में मतदाता सूची की स्थिति, बूथ स्तर पर तैयारियांे की सघन समीक्षा की गई।