Samajwadi Party Basti; समाजवादियों ने जयन्ती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके 119 वीं जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को याद किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित को करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में लोकप्रिय चौधरीचरण सिंह को ऐसे समय पर याद किया जा रहा है जब देश के किसान चौतरफा समस्याओं से घिरा है, उनकी आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है।
चौधरी चरण सिंह सदैव किसान हितों के लिये संघर्ष..
चौधरी चरण सिंह सदैव किसान हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि किसान समृद्ध हों और उनकी मांगों को तत्परता से निराकरण कराया जाय। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि किसान चरण सिंह को अपना मसीहा मानते हैं, उन्होंने कृषकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किया। भ्रमण करते हुए कृषकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। ऐसे नेता विरले होते हैं जिन्हें किसानों का विश्वास हासिल होता है, चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये जो कार्य किया, उन्हें सदैव याद किया जायेगा। गोष्ठी को रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, सुमन सिंह, इन्द्रावती शुक्ल, मिथलेश पाण्डेय, जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, दीनानाथ चौरसिया, यज्ञेश पाण्डेय, हाफिज इलियास आदि ने सम्बोधित करते हुये चौधरी चरण सिंह के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।