Samaajwadi Parti : बस्ती में समाजवादी पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन

📍बस्ती | हरैया टाईम्स न्यूज़ सर्विस : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं 5 बार विधायक रहे रामप्रसाद चौधरी सहित उनके स्वजनों के असलहों के लाइसेंस रद कर दिये गये। इस कार्यवाही से पब्लिक में संदेश गया कि स्थानीय प्रशासन ने शासन के निर्देश पर बदले की भवना से कार्यवाही की। द्वेषपूर्ण कार्यवाही, सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न तथा उन पर दर्ज फर्जी मुकदमों के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अगुवाई में हजारों पार्टी कार्यकर्ता न्याय मार्ग से पैदल मार्च करते हुय कमिश्नर काया्रलय पहुंचे। यहां मंडलायुक्त अनिल सागर को ज्ञापन देकर द्वेषपूर्ण कार्यवाही के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री के असलहों के लाइसेंस तम्काल बहाल करने, सपा का्रकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने तथा उनके उत्पीड़न पर रोक लगाये जाने की मांग की गयी। पूर्व विधायक जितेंद्र चौधरी उर्फ नन्दू,, दूधराम, कवींद्र उर्फ अतुल चौधरी, पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह सहित हजारों की संख्या में पार्टी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Advertisement

Advertisement