Ration Card List : ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें 2022 @nfsa.up.gov.in

https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx | Ration Card List :

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें gram panchayat ration card ki suchi : खाद्य विभाग सभी राशन कार्ड धारकों की सूची को ग्राम पंचायत के अनुसार ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। ये सूची समय – समय पर अपडेट होती रहती है। अपात्र लोगों का नाम हटा दिया जाता है, तो पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ दिया जाता है। अगर आप नई ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची देखना चाहते है, तो घर बैठे देख सकते है।

खाद्य विभाग ने अपना ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध कराया है, जहाँ कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकता है। जैसे – ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना। लेकिन अधिकांश लोगों को सूची देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बता रहे है, कि ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 राशन कार्ड सूची देखने की वेबसाइट खोलें

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखने के लिए सबसे पहले हमें राशन कार्ड सूची देखने की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में fcs.up.gov.in टाइप करके सर्च कीजिये या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट कीजिये। इसके द्वारा आप सीधे राशन कार्ड की वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को चुनें

जैसे ही राशन कार्ड की वेबसाइट खुल जाये, स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग सुविधाओं का विकल्प दिखाई देगा। हमें अपने ग्राम पंचायत का राशन कार्ड सूची देखना है, इसलिए यहाँ महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करना है।

स्टेप-3 अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें

अब स्क्रीन पर आपको सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है। नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-4 अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें

जिला सेलेक्ट करने के बाद आपको शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र ब्लॉक का नाम दिखाई देगा। ग्राम पंचायत की राशन कार्ड सूची देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-5 अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आपको अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

स्टेप-6 राशन कार्ड को सेलेक्ट करें

ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर आपको राशन दुकान का नाम दिखाई देगा। इसके साथ ही राशन कार्ड का प्रकार भी दिखाई देगा। यहाँ जिस सूची को आप देखना चाहते है, उस राशन कार्ड को सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

स्टेप-7 ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखें

जैसे ही राशन कार्ड को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी। यहाँ आप ग्राम पंचायत राशन कार्ड की सूची देख सकते हो।

यहाँ हमने एक राज्य उत्तर प्रदेश के उदाहरण से ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखने की जानकारी बताया है।

Ration Card List FAQS

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें ऑनलाइन ?

ऊपर बताए गए Steps को फॉलो करें ।

Ration Card List देखने की official Website का Direct link क्या है?

https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx