पैकोलिया थाना क्षेत्र बस्ती : आधी रात को दो पक्ष भिड़े, खूनी संघर्ष में 10 घायल

पैकोलिया थाना क्षेत्र बस्ती : आधी रात को दो पक्ष भिड़े, खूनी संघर्ष में 10 घायल

पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शनिवार की आधीरात धारदार हथियारों से हुई खूनी जंग में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत नाजुक है। पुलिस ने सभी को सीएचसी गौर भेजा, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

Advertisement

Read Also : निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम में मिला मजदूर का शव

रामापुर गांव में शनिवार की देर रात 12 बजे मारो-मारो व बचाओ- बचाओ की चीख-पुकार शुरू हुई। देखते ही देखते आसपास के गांव के लोग भी आवाज की दिशा में बढ़ चले। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामापुर निवासी मनिराम सिंह व विजय प्रताप सिंह के बीच लंबे अरसे से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोग गंडासा, कुल्हाड़ी, फावड़ा व लाठी-डण्डे से लैस थे। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग खून से लथपथ हो एक के बाद एक जमीन पर गिरने लगे। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने डायल 112 सहित पैकोलिया पुलिस को दी।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए पैकोलिया और गौर थाने की पुलिस के साथ पीआरबी पुलिस घटना स्थल पहुंची। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को सीएचसी गौर पहुँचाया। जहां गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियो की माने तो एक पक्ष के अनिल कुमार सिंह के सिर में व मनीराम सिंह के हाथ में, घनश्याम सिंह, बलवीर सिंह व अभिषेक सिंह के हाथ पैर में चोट आई। रमन सिंह की नाक कट गई तो दूसरे पक्ष के विजय प्रताप सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। पंकज, प्रभात व प्रीति के हाथ-पैर सहित शरीर पर चोटें आई हैं। लोगों का कहना था कि कई बार इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया।

दोनों पक्षों ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास व बलबा सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Read also: दुबौलिया थाना क्षेत्र बस्ती : निमंत्रण से लौट रहे तीन दोस्त आपस में भिड़े, एक की मौत

Advertisement