Mentally-retarded-child-reunited-with-family: मंदबुद्धि बालक को परिजनों से मिलाया

Mentally-retarded-child-reunited-with-family: मंदबुद्धि बालक को परिजनों से मिलाया

Basti News | Harraiya Times

बस्ती। मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक को कुदरहा पुलिस चौकी पुलिस ने परिजनों से मिलाया। क्षेत्र में मंगलवार की रात दस बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक कहीं से भटक कर कुदरहा पेट्रोल पंप के पास पहुंच गया। वह अपना नाम राहुल व मामा का नाम पन्ने लाल बता रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविन्द यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बालक का विवरण सोशल मीडिया पर डाला तो रात लगभग 12 बजे परिजनों सोशल मीडिया के सहारे जानकारी हो गई। जानकारी होते ही परिजन पुलिस चौकी कुदरहा पहुंचे। उसकी पहचान राहुल पुत्र पन्नालाल निवासी रौरापार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। बालक को पाकर परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.

Read Latest Hindi News, Basti News Live , Harraiya News Today and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News