Meerut Crime News: साली के साथ जीजा ने साथी संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Meerut Crime News: साली के साथ जीजा ने साथी संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Harraiyatimes

Advertisement

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा में साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कस्बा निवासी किशोरी ने जीजा व उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बीती 15 मार्च को उसके घर वाले रिश्तेदारी में गए हुए थे। शाम को उसका जीजा अपने एक साथी के साथ ससुराल पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि रात में आरोपी जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जीजा के साथी ने विरोध करने के बावजूद दुष्कर्म किया।

Advertisement

परिजनों को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। कई दिनों तक किशोरी ने धमकी के डर से घटना परिजनों से छिपाए रखी। शुक्रवार को पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली गांव निवासी आरिफ पुत्र खुरशेद व सोनू पुत्र मुनफैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों का मां का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने महिला पर रोक लगा दी। लेकिन बीते कई दिनों से महिला अपने बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। इस बीच गांव में शुक्रवार को महिला के मायके पक्ष के साथ ससुरालियों की एक पंचायत बैठी। मामला नहीं सुलझा तो महिला थाने पहुंची और पुलिस से प्रेमी के साथ भिजवाने की गुहार लगाई। 

today meerut news,
सिटी हलचल मेरठ न्यूज़ लाइव today,
दैनिक जागरण मेरठ न्यूज़ पेपर today,
सिटी हलचल मेरठ न्यूज़ लाइव yesterday,
hindustan news paper meerut,
अमर उजाला, मेरठ न्यूज़,
सिटी हलचल मेरठ न्यूज़ लाइव today lockdown,
किठौर मेरठ न्यूज़,

Advertisement

This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.

Read Latest Hindi News and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News

Advertisement