Mahoba Crime News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा | महोबा क्राइम न्यूज़
Mahoba News | harraiya times
महोबा। थाना खन्ना के एक गांव में पूर्व में की गई मारपीट की शिकायत पुलिस से करना महिला को महंगा पड़ गया। नाराज दबंग ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी महिला ने थाना खन्ना में तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च को गांव के ही विपिन कुशवाहा ने मामूली विवाद में उसकी पति की मारपीट कर दी थी। जिससे पति का हाथ टूट गया था।
पति का इलाज बांदा में चल रहा है। रात को वह घर पर अकेली थी। तभी विपिन दीवार फांदकर अंदर घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर-शराबा मचाने पर बेरहमी से मारापीटा। पुत्रियों के जागने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी विपिन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Mahoba Crime News: Molesting a woman by entering the house, beaten up for protesting. Mahoba Crime News
This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.
Read Latest Hindi News and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News