Maharajganj Crime News: मामूली बात से नाराज होकर पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान
Maharajganj news | Harraiya times
महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव में शुक्रवार रात को पति ने मामूली बात से नाराज होकर पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों की मदद से घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल पत्नी की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, घुघली क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी हेमंत को अक्सर शराब का सेवन करने का कारण पत्नी प्रतिभा विरोध करती थी। जिस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हो गया।
नाराज पति हेमंत गौंड ने शराब के नशे में आक्रोशित होकर पत्नी प्रतिभा पर लोहे की रॉड से हमला बोल लहूलुहान कर दिया। पति के हमले से घायल पत्नी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर जुटे लोगों ने घायल पत्नी प्रतिभा (35) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने पत्नी प्रतिभा को मृत घोषित कर दिया।
घुघली थाना प्रभारी नीरज राय ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति हेमंत गौंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महराजगंज न्यूज़ लाइव फरेंदा,
महाराजगंज जिले का कांड,
dynamite news maharajganj today,
अमर उजाला महराजगंज समाचार,
महाराजगंज जिले का ताजा खबर वीडियो,
महराजगंज न्यूज़ लाइव election,
दैनिक जागरण महराजगंज,
हिंदुस्तान न्यूज़ महाराजगंज,
This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.
Read Latest Hindi News and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News