Kavindra Chaudhary : नौजवानों एवं किसानों का उत्पीड़न कर रही भाजपाः अतुल
हर्रैया, बस्तीः समाजवादी पार्टी के जिला सचिव कवीन्द्र चौधरी उर्फ अतुल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से नौजवान एवं किसानों का उत्पीड़न कर रही है। चारोंतरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता की मूलभूत सुविधाओं से उसका कोई लेना-देना नही है। भाजपा सरकार केवल टैक्स वसूलने पर जोर दे रही है।
Advertisement
श्री चौधरी साईकिल यात्रा के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का नुकसान जनता को हो रहा है। प्रदेश को के रास्ते पर ले जाने के लिए युवा सोच की आवश्यकता है। ऐसे में जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को विकल्प के रूप में देख रही है।
Advertisement