Kaptanganj Basti News: गन्ने से लदे ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत

Kaptanganj Block Basti News | Basti News Kaptanganj

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापुल (भट्ठा) के निकट गन्ने से लदे ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला अलग करके ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी शिवकुमार तिवारी काफी गरीब थे। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। मंगलवार सुबह वह किसी काम से साइकिल से कप्तानगंज गए थे। वापस आते समय सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या पुल (भट्ठा) के निकट लहिलवारा गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर आ रहा ट्राला ने साइकिल को चपेट में ले लिया।

Check Also | बस्ती न्यूज़ टुडे – सड़क हादसे में पांच की मौत, पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल

ट्राला का पिछला पहिया शिवकुमार तिवारी (30) के सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और विलाप करने लगे। शिवकुमार तिवारी की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

बचपन में पिता की मौत हो गई थी। घर मेें बीमार मां गायत्री देवी और बड़े भाई भवानी और भाभी चार बच्चों के साथ रहते थे।

शिवकुमार मेहनत मजदूरी के साथ कभी कभार ट्रक भी चलाते थे। कप्तानगंज के एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राला सहित कब्जे में ले ली गई है।

Read Also | Basti News Today: बस्ती जिले की मुंडेरवा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.

Read Latest Hindi News, Basti News Live , Harraiya News Today and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News