Kalwari Thana Basti | गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

Rate this post

लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव के उत्तर गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पंहुच कर बारीकी से जांच की। मृतक की शिनाख्त परेवा गांव निवासी सहदेव के रुप में की गई है।

शनिवार को दोपहर में एक महिला गन्ने के खेत में युवक का शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थोड़ी ही देर शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज कुदरहा व डायल 112 को दी। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी, चौकी इंचार्ज शशिकांत ने पहुंच कर छानबीन शुरू की। इसी बीच फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। मृतक की पहचान काफी देर तक नहीं हो सकी। परेवा गांव की ही किरण बेदी जो गांव में आशा कार्यकर्ता भी हैं।

वह भी मौके पर पहुंची तो शव को देखते ही चिल्लाने लगी। बताया कि शव उनके पति 40 वर्षीय सहदेव पुत्र ठाकुरदीन है। बताया कि वे पूना में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व ही गांव आए थे। मंगलवार को वह घर से निकले थे, मगर वापस नहीं लौटे। रिश्तेदार व उनके जानने वालों से उनके बारे में पूछताछ की गई, मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका। सहदेव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दिवंगत अपने पीछे पत्नी के साथ ही पुत्र रवि प्रकाश व शशि प्रकाश को छोड़ गया है।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या की गई है। मामले में मृतक के भाई बद्री प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Basti ke SP kaun hai | Additional Information

Basti ke SP kaun hai | एसपी आशीष श्रीवास्तव