JEECUP Admit Card 2022: UP JEE पॉलिटेक्निक के एडमिट कार्ड जारी

JEECUP Admit Card 2022: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन , उत्तर प्रदेश (JEECUP) 20 जून 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर यूपी पॉलिटेक्निक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (UPJEE) के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। UPJEE एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो उन उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन की गई है जो विभिन्न कोर्सेज के लिए विभिन्न सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं।

जानें- परीक्षा की तारीख

Advertisement

JEECUP परीक्षा 2022 जून के महीने में आयोजित की जाएगी, जो 27 जून से शुरू होकर 30 जून 2022 तक चलेगी। JEECUP 2022 परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर बेस्ड फॉर्मेट में होगी।

UPJEE एडमिट कार्ड 2022 JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in) पर उपलब्ध होंगे। JEECUP एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक 20 जून 2022 को कभी भी एक्टिव हो जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह  JEECUP वेबसाइट को बीच-बीच में चेक करते रहें।

Advertisement

बता दें, यूपी पॉलिटेक्निक जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए, यह अनिवार्य है कि उम्मीदवार अपना UPJEE  एडमिट कार्ड 2022  JEECUP वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। JEECUP एडमिट कार्ड 2022 के बिना, उम्मीदवारों को UPJEE परीक्षा 2022 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

JEECUP Admit Cards 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Advertisement

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2-  ‘JEECUP Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।

Advertisement

स्टेप 3 -अब “UPJEE Admit Card 2022” लिंक पर जाएं।

स्टेप 4 -आपको अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड, सुरक्षा कोड आदि जमा करने के लिए कहा जाएगा।

Advertisement

स्टेप 5- बिना किसी त्रुटि के सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक जमा करें।

स्टेप 6- सबमिट बटन दबाएं।

Advertisement

स्टेप 7- UPJEE परीक्षा के लिए JEECUP एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 8- यह सुनिश्चित करें जो आपने डिटेल्स भरी है वो सही है या नहीं।

Advertisement

स्टेप 9- अपना  JEECUP 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।

स्टेप 10- भविष्य के लिए, आपको JEECUP एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंटआउट भी लेना चाहिए।

Advertisement