हर्रैया न्यूज़ टुडे: महोत्सव से लौटते समय हुआ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Harraiya | Harraiya Times
हर्रैया न्यूज़ टुडे: महोत्सव से लौटते समय हुआ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
बस्ती जिले के मखौड़ा-मनवर महोत्सव
बस्ती जिले के मखौड़ा-मनवर महोत्सव से कार्यक्रम देखकर बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि घर लौट रहे दो युवक अलग-अलग सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में एक का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के गोरया बसदेवपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक यादव
थाना क्षेत्र के गोरया बसदेवपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक यादव पुत्र रामजग यादव महोत्सव से बाइक से घर वापस जा रहे थे। अरजानीपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दीपक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आ गई। जिससे वह बार-बार अचेत हो रहे थे।
स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके बाकी साथी भाग गए। दीपक ने खुद परिवारीजनों को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से उसका इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे पर रास्ते में ही दीपक की मौत हो गई। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बेरता तिराहे के पास की है।
बासुदेवपुर निवासी महोत्सव से वापस
बासुदेवपुर निवासी महोत्सव से वापस जा रहे 15 वर्षीय कृष्णा यादव पुत्र पारसनाथ सामने से आ रही अज्ञात बाइक से टकरा गए। जिसमें कृष्णा यादव को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से श्री राम चिकित्सालय अयोध्या ले लाया गया।
हालत..
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कृष्णा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर आलोक सोनी ने बताया कि दोनों घटनाओं में अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।बासुदेवपुर निवासी महोत्सव से वापस