Harraiya News : वृद्ध को दिया झांसा, उड़ाए साढ़े दस हजार रुपए

HarraiyaTimes News Service

हर्रैया, बस्तीः स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी एक वृद्ध से मोटर साईकिल सवार दो जालसाजों ने झांसा देकर दस हजार पांच सौ ठग लिया। खबर लिखे जाने तक पीडित द्वारा तहरीर नही दी गई थी। जानकारी के अनुसार नरायनपुर निवासी मिश्रीलाल पुत्र राम आसरे शनिवार को इंडियन बैंक डुवा में अपने खाते से दो हजार निकालकर हर्रैया जा रहे थे।

महूघाट चौराहे पर मोटर साईकिल सवार दो युवक उनसे मिले। आवास दिलाने के नाम पर तत्काल युवकों ने पांच सौ ले लिया। इसके बाद उनकी साईकिल वही पर ख़डी कराकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया और मुरादीपुर चौराहे पर संचालित बडौदा यूपी बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर ले गए। युवकों ने उनसे आधार कार्ड के जरिए 11 हजार खाते से निकलवा लिया। वृद्ध को बाइक पर बैठाकर दोनों पुनः महूघाट चौराहे पर ले गए और रूपया खाते से न निकलने की बात कहते हुए वापस ले लिया। वृद्ध ने उन्हें दस हजार दे दिया। इसके बाद दोनों युवक चलता बने। थोड़ी देर बाद वृद्ध को बात समझ में आयी तो वह ग्राहक सेवा केन्द्र पर पहुंचा लेकिन उसके खाते से रूपया निकल चुका था। खबर लिखे जाने तक पीडित द्वारा पुलिस को तहरीर नही दी गई थी।