गायघाट बस्ती में शिक्षा शक्ति भवन गाना में मनाई गई गीता जयन्ती

गायघाट, बस्ती।  नगर पंचायत गायघाट के गाना गांव में मंगलवार को शिक्षा शक्ति परिवार के मुखिया, वरिष्ठ भाजपा नेता, संस्कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण त्रिपाठी “पिंटू तिवारी” के निज निवास शिक्षा शक्ति भवन गाना में पंडित रमाकांत मिश्र के देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से गीता जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का पूजन रामकृष्ण त्रिपाठी द्वारा कराया गया।

आचार्य गण ने कहा कि आज गीता एकादशी भी है।आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। पूर्वांचल क्षेत्र में ख्यातिलब्ध आचार्य पं रमाकांत मिश्र के साथ 25 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा गीता का सस्वर पाठ किया गया।

इस शुभ अवसर पर पं हरिहर प्रसाद शुक्ल, ओम नारायण शुक्ल, ओमप्रकाश तिवारी, राकेश मिश्र, उत्तम मिश्रा, शंभू मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, सुरेश तिवारी, मिथिलेश मिश्र, सुनील त्रिपाठी, हरि कृष्ण त्रिपाठी, श्री कृष्ण त्रिपाठी, पं रविंद्र मिश्र, लालजी मिश्र, कृष्णानंद मिश्र उपस्थित रहे।