Saryu river reached near danger mark, alert
Dubauliya Bazar | Harraiyatimes.com | 14.8.2021
शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संवदेनशील तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 16 बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के साथ ही बाढ़ शरणालयों में जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
दुबौलिया विकास क्षेत्र में नदी और तटबंध के बीच स्थित
दुबौलिया विकास क्षेत्र में नदी और तटबंध के बीच स्थित गांवों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। नदी कुछ सेंटीमीटर नीचे आती है तो दो दिन बाद फिर बढ़ने लगती हैं। शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी खतरे के निशान 92.73 मीटर से छह सेंटीमीटर नीचे 92.67 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। बारिश के चलते तटबंध और राम जानकी मार्ग के बीच स्थित गांवों में जलजमाव हो गया है।
क्षेत्र के सुविखाबाबू गांव फिर चारों तरफ से पानी से घिर गया है। वही आशिक टेड़वा, श्रीराम पुरवा, खजांचीपुर का एक मजरा, बिशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती,अशोकपुर के कुछ मजरों के ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सुविखाबाबू गांव के लोग रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए नाव से आ जा रहें है। वही जलस्तर बढ़ने से कटरिया-चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के निकट बने ठोकर पर दबाव बढ़ने के साथ खलवा गांव के निकट भी पानी का दबाव बढ़ गया हैं। गौरा-सैफाबाद पर टकटकवा रिग बांध का आधा से ज्यादा हिस्सा नदी की धारा में विलीन हो चुका है। वहां भी दलपतपुर के सामने तटबंध पर दबाव बरकरार हैं।
सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया संवेदनशील जगहों पर लगातार निगरानी की जा रही है। इस समय नदी कटान नहीं कर रही हैं।