बस्ती चुनाव 2022: विधानसभा आम चुनाव 2022 के संचालन के लिए सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 07 फरवरी से

बस्ती न्यूज़ डेस्क  विधानसभा आम चुनाव 2022 के संचालन के लिए सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 07 फरवरी से 10 फरवरी तक शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज एवं किसान डिग्री कॉलेज परिसर में होगा. यह प्रशिक्षण दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सीडीओ और कार्मिक प्रभारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि एक पाली में 800 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण देने के बाद कमरों में ईवीएम और वीवीपैट मशीन के संचालन की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए रूम वाइज मास्टर ट्रेनर को लगाया गया है। पीठासीन व मतदान अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Advertisement