Fire-in-plastic-complex : प्लॉस्टिक कॉम्पलेक्स में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Basti News | Harraiya Times

इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स स्थित आर्या फूड इंडस्ट्री में शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग को काबू में लाने के लिए जिले के हर्रैया से फायर टेंडर मंगाने के साथ संतकबीरनगर से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई। करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव भी घटनास्थल का जायजा लिया।

Advertisement

शहर के राजा बाजार पुरानी बस्ती निवासी रश्मि आर्य


शहर के राजा बाजार पुरानी बस्ती निवासी रश्मि आर्य पत्नी ओमप्रकाश आर्या की इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स में नमकीन व ब्रेकरी की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। अंदर मौजूद लोग भागकर बाहर निकल आए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव हरिश्चंद्र शुक्ल ने तत्काल फायर बिग्रेड का जानकारी दी। इसके बाद वे सहयोगियों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स सुरेंद्र प्रसाद तत्काल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में फायर कर्मी भी दमकल गाड़ी के साथ पहुंच गए। आग बुझाने के लिए फायर वाहनों की जरूरत को देखते हुए हर्रैया के साथ संतकबीरनगर से भी फायर टेंडर थोड़ी ही देर में बुला ली गई। पांच फायर टेंडर की मदद से करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Advertisement