Farrukhabad News: महिला ने मासूम की हत्या का लगाया आरोप

Farrukhabad News: Woman accused of killing innocent

Harraiya Times

Advertisement

शहर में रह रही एक महिला ने सदर कोतवाली पहुंचकर पति पर मासूम की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस घटनास्थल पर गई तो मामला मऊदरवाजा क्षेत्र का निकला। मऊदरवाजा पुलिस घटना की सूचना से ही इन्कार कर रही है।

कन्नौज के गुरुसहायगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी महिला ने डेढ़ साल पहले शहर के पलरिया क्षेत्र में रह रहे टेंपो चालक से विवाह किया था। उसने 25 दिन पूर्व एक पुत्री को जन्म दिया। गुरुवार दोपहर बाद महिला सदर कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि पति उसे कई दिन से ताने दे रहा था। ससुर के इशारे पर पति सुबह तीन बजे मासूम बेटी को उठा ले गया।

Advertisement

कुछ देर बाद उसे लिटा गया। जब दूध पिलाने के लिए मासूम को उठाया तो वह मर चुकी थी। महिला ने पति पर बेटी को मारने का आरोप लगाया तो वह जबरन शव लेकर भाग गया।

महिला की सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार ने मौके पर पुलिस बल भेजा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है। लिहाजा महिला को वहीं भेज दिया गया। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके क्षेत्र में नहीं हुआ है।

Advertisement

वह इसकी जांच कराएंगे। जबकि महिला का कहना है कि आरोपी पति मासूम को लेकर कायमगंज क्षेत्र में अपने घर चला गया है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Note : This story is auto-generated from a syndicated feed. Harraiya Times holds no responsibility for its content.

Advertisement