बस्ती: जिले में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। गुरुवार को कुल 50 हजार 589 कापियां जांची गई। 1525 परीक्षक मूल्यांकन के लिए लगाए गए थे। जिसमें 833 परीक्षक ही उपस्थित रहे। 692 अनुपस्थित रहे। जिले में पांच लाख 32 हजार 988 कापियों का मूल्यांकन होना है। इसके सापेक्ष अब तक कुल चार लाख 70 हजार 194 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
शेष 62 हजार 794 कापियों का मूल्यांकन होना है। डीआइओएस डीएस यादव ने दो मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले सक्सेरिया इंटर कालेज पहुंचे। यहां मूल्यांकन कार्य को देखा। यहां एक लाख 43 हजार 51 कापियों की जांच होनी है। इसके सापेक्ष अब तक एक लाख 33 हजार 347 कापियां जांची जा चुकी है। उसके बाद राजकीय कन्या इंटर कालेज में पहुंचे। मूल्यांकन के साथ-साथ फीडिग के कार्य को भी देखा। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बताया कि यहां कुल एक लाख 24 हजार 746 कापियों का मूल्यांकन होना है।
जिसमें से अब तक एक लाख पांच हजार 80 कापियां जांची गई। राजकीय इंटर कालेज में कुल एक लाख दस हजार 537 कापियों का मूल्यांकन होना है। जिसमें से 99 हजार 811 कापियां जांची जा चुकी है। इसी तरह शिव हर्ष किसान इंटर कालेज में कुल एक लाख 54 हजार 654 कापियों का मूल्यांकन होना है। जिसमें से एक लाख 31 हजार 956 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। शीघ्र ही बची उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। काफी संख्या में परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण विलंब हुआ है