Etah News: One killed, four injured after tractor trolley overturned uncontrollably
अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भदुइया मठ निवासी बलवीर सिंह (55) की मौत हुई है। जबकि गांव नगला उम्मेद निवासी यशवंत सिंह, दुष्यंत सिंह, रवेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह घायल हुए हैं। घायल दुष्यंत ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार होकर गांव के लिए अलीगंज से लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए। बलवीर सिंह को सीएचसी पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तिसौली मोड़ पर काशीराम कॉलोनी के पास हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भेजा गया है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है, इसकी तलाश की जा रही है।
Note : This story is auto-generated from a syndicated feed. Harraiya Times holds no responsibility for its content.