डीएम सौम्या अग्रवाल ( DM Basti Soumya Agrawal) ने किया सहकारी समिति का औचक निरीक्षण

HarraiyaTimes;

बस्ती जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ( Dm Soumya Agrawal) ने किसान सेवा सहकारी समिति कप्तानगंज तथा महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। कप्तानगंज की समिति पर ताला बन्द मिला। जिलाधिकारी ने फोन पर सचिव से केन्द्र बन्द होने का कारण पूछने पर बताया गया कि धान खरीद के लिए बोरा लेने आये है। सचिव ने यह भी बताया कि खाद का स्टाक उपलब्ध है, जबकि सूचना पट्ट पर यह सूचना दर्ज थी कि ई-पाश मशीन खराब है, ई-पाश मशीन ठीक होने पर खाद दी जायेगी। जिलाधि कारी के पूछने पर सचिव ने बताया

Advertisement

कि पास मशीन अब ठीक हो गयी है और बुद्धवार से खाद किसानों को बेंची जायेंगी। किसान सेवा सहकारी समिति महराजगंज के सचिव अयोध् या प्रसाद पाण्डेय द्वारा खाद बेंची जा रही थी। स्टाक में 126 बोरी डी.ए.पी. उपलब्ध पायी गयी। धान खरीद के संबंध में उन्होंने बताया कि बोरा अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

बोरा कल प्राप्त हो जाने पर धान खरीद शुरू की जायेंगी। समिति के दीवार पर डी.ए.पी. रू० 1200 तथा यूरिया रू0 266.50 मूल्य दर्ज पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसानों से पूछने पर बताया गया कि निर्धारित दर पर ही खाद दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement