Basti News : चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चल रहे सपा मुखिया अखिलेश
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयन्ती सप्ताह
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयन्ती सप्ताह के अवसर पर रुधौली विधानसभा अंतर्गत दुबौला चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल एवं समाजवादी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। आजीवन किसानों के लिए संघर्ष करते रहे। किसानों, गरीबों तथा पिछड़ों के लिए आवाज बुलन्द करते रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हीं के आदर्श सिद्धांतों पर कार्य कर रहे हैं। 2022 में उनके नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।
विशिष्ट अतिथि रहे रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिह सैंथवार
विशिष्ट अतिथि रहे रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिह सैंथवार ने कहा कि किसान अब सरकार का बदलने का मन बना चुका है। प्रदेश में इस बार रालोद सपा गठबन्धन की सरकार बनेगी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ऐश्वर्य राज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त है। किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं तो महिलाएं असुरक्षित हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक जीतेन्द्र चौधरी उर्फ नन्दू चौघरी.
कार्यक्रम को पूर्व विधायक जीतेन्द्र चौधरी उर्फ नन्दू चौघरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, सपा नेत्री सुमन सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम चौधरी, धर्मराज चौधरी ने सम्बोधित किया। इस मौके पर श्याम नरायण सिंह, विश्वनाथ चौधरी, बब्लू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।