Basti News / Harraiya Times
बस्ती। जिले के राजस्व गांवों में आमजनों की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के लिए शुक्रवार से राजस्व चौपालें लगेंगी। चौपालों के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। तहसील स्तरीय अधिकारियों को ग्राम चौपाल के लिए नामित किया गया है। तहसील के संबंधित एसडीएम इसकी मानीटरिंग करेंगे।
डीएम ने बताया कि आम लोगों में प्रशासन की विश्वनीयता बनी रहे, इसके लिए चौपालें लगाई जाएंगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। न्याय पंचायत स्तर पर यह चौपाल अगले एक महीने तक हर शुक्रवार को दस बजे से लगेगी। डीएम ने बताया कि बस्ती सदर, हर्रैया, भानपुर और रुधौली तहसील क्षेत्र के दस न्याय पंचायतों को चौपालों का आयोजन किया जाएगा। राजस्व चौपाल के नोडल अधिकारी एडीएम कमलेश बाजपेयी ने बताया कि दस न्यायपंचायतों के करीब पचास गांवों के लोगों को इस चौपाल से राजस्व जुड़े मामले निस्तारित किये जायेंगे। इसी तरह अगली चौपाल में दस अलग न्यायपंचायतों को शामिल किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी तहसील व ब्लॉक को भी जोड़ा गया है। चौपाल के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसील में कोई एक मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। त्वरित निस्तारण पर बल दिया जाएगा।
यहां पर कल लगेगा राजस्व चौपाल
ब्लॉक बस्ती सदर- भैंसहिया, साँउघाट- गाऊखोर, बहादुरपुर- पिपरा, हर्रैया – पिकौरा, गौर- सांवडीह, कप्तानगंज- कप्तानगंज, परसरामपुर- मिश्रौलिया दुर्वासा, विक्रमजोत- अकला, सल्टौआ गोपालपुर- सल्टौआ गोपालपुर, रुधौली- पैड़ा