Basti News : 27 हजार से ज्यादा को लग चुका है बूस्टर डोज

चुनाव ड्यूटी वाले कर्मियों व कोमार्बिड बुजुर्गों को कोविड का बूस्टर डोज लगाए जाने का अभियान जारी है। 10 जनवरी से बूस्टर लगाया जाना शुरू किया गया है। अब तक कुल 27269 लोगों ने बूस्टर डोज लगवा ली है। जिले में 253 स्थानों पर गुरुवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन हुआ।

शाम पांच बजे तक कुल 10450 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या सर्वाधिक रही। 8152 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 152 ने बूस्टर डोज भी लगवाई। 15 प्लस कैटेगरी में 3716 तथा 18 प्लस की कैटेगरी में 4875 को टीका लगाया गया। 45 प्लस व 60 प्लस की कैटेगरी में टीका लगवाने वालों की संख्या काफी कम रह रही है। टीकाकरण अभियान में अब तक जिले में कुल 35.70 लाख डोज टीका लगाया जा चुका है। इसमें 20.75 लाख को प्रथम व 14.67 लाख को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 22bet India https://onlinecasinos-india.com/22bet.html

Advertisement