बस्ती मुंडेरवा : चौकी इंचार्ज ने तैश में आकर हेड कांस्टेबल पर सरकारी पिस्टल तान दी!

Rate this post

बस्ती। मुंडेरवा थाने की एक चौकी पर तैनात इंचार्ज और हेड कांस्टेबल में रविवार शाम किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने तैश में आकर हेड कांस्टेबल पर सरकारी पिस्टल तान दी। पिस्टल तानने से बाकी स्टाफ हतप्रभ रह गए। सिपाहियों ने मामले में बीच बचाव किया।


बताते हैं इसके बाद घबराया हेड कांस्टेबल चौकी से भाग कर थाने चला गया। देर रात तक हेड कांस्टेबल चौकी पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। लेकिन जानकारी ली जा रही है।