Basti Crime News-पुरानी बस्ती पुलिस ने किया 15,000/- रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

Basti Crime’ News | Harraiya Times News Service | 17 August 2021

बस्ती – प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2021 धारा 419/ 420/ 272 भा0द0वि0 से सम्बंधित रुपये 15,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त अभियुक्त रामकुमार गुप्ता पुत्र मेवालाल गुप्ता निवासी सुर्तीहट्टा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती हा0मु0 नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को आज दिनाक 17.08.2021 को समय 13:20 बजे ग्राम नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया

|
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल जनपद बस्ती,उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती,आरक्षी विकास गौड़ थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती रहे |

पुरानी बस्ती पुलिस ने नकली पनीर बनाने के मामले में तीन माह से वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक आधार कार्ड व 250 रुपये बरामद किया गया है।

Basti Crime News क्या है पूरा मामला

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि 12 मई को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार में सेंट्रल बैंक के पास नकली पनीर बनाने के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 10 क्विटल 50 किलोग्राम नकली पनीर बरामद की गई थी। धंधे में शामिल एक आरोपित रामकुमार गुप्ता पुत्र मेवालाल गुप्ता निवासी सुर्तीहट्टा थाना पुरानी बस्ती फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मंगलवार को दिन में सूचना मिली कि वांछित रामकुमार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरहरिया मोहल्ले में मौजूद है। ऐसे में उन्होंने उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह और आरक्षी विकास गौड़ के साथ दिन में 1.20 बजे के करीब वहां पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसके विरुद्ध थाने में दर्ज धोखाधड़ी व अपमिश्रण के मुकदमें में उसे न्यायालय में पेश किया गया।