बस्ती। रविवार को बाल दिवस के अवसर पर शाइन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (Shine institute of science – SIS) में बाल मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया, जिसमें निशानेबाजी, हण्टेड हाउस ,स्क्विड गेम ,एवम छात्रों ने फूड स्टाल भी लगाया गया जिसपर बच्चों ने खूब खरीद दारी की।
इस मौके पर चेयरमैन अयाज अहमद ने छात्रों को हौसला अफजाई की एवं पतियोगिता में सफल छात्रों को इनाम भी दिया। कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर आयोजित होने वाला बाल दिवस निश्चित रूप से छात्रों के लिये प्रेरणादायक है। पं. नेहरू बच्चों में भारत का भविष्य देखते थे।
प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू
जवाहर लाल नेहरू का जीवन एवं परिवार परिचय
जीवन परिचय बिंदु | जवाहरलाल नेहरु जीवन परिचय |
पूरा नाम | पंडित जवाहरलाल नेहरु |
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ | 14 नवम्बर 1889 |
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कहाँ हुआ था | इलाहबाद, उत्तरप्रदेश |
माता-पिता का नाम | स्वरूपरानी नेहरु, मोतीलाल नेहरु |
पत्नी | कमला नेहरु (1916) |
बच्चे | इंदिरा गाँधी |
पंडित जवाहरलाल नेहरू का मृत्यु कब हुआ | 27 मई 1964, नई दिल्ली |