Ambulance News: फोरलेन पर हादसों के बाद समय से नहीं मिल रही एंबुलेंस
Basti News | Basti | Harraiya Times
गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर हादसे के बाद यदि एंबुलेंस के भरोसे रहे तो जान चली जाएगी। हादसे के बाद समय से एनएचएआई की एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है। इससे घायल समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते।
पिछले तीन माह के दौरान हाइवे पर हादसों के बाद आधा से एक घंटे बाद एनएचएआई की एंबुलेंस पहुंची है। जिससे गंभीर रूप से घायल हॉस्पिटल पहुंचते ही दम तोड़ दिए। चौकड़ी टोल प्लाजा के प्रबंधक डीजे पाटिल ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस भेजी जाती है। कभी-कभी हाइवे के यूटर्न या दूरी पर होने से समय लग जाता है। समस्या संज्ञान में आ गई है, जिसमें सुधार किया जाएगा। घायलों की मदद के लिए हरसंभव उपाय किये जायेंगे।
फोरलेन पर सड़क हादसों के घायलों को मेडिकल सहायता मिलने में देरी हो जा रही है, जिससे घायलों की जान आफत में रहती है। आधा दर्जन घटनाओं में घायलों की मदद में देरी से हॉस्पिटल पहुंचते पहुंचते उनकी मौत हो गई। हाइवे पर टोल वसूलने का ठेका अलग कंपनी व एंबुलेंस तथा पेट्रोलिंग टीम का ठेका अलग कंपनी के पास है। दोनों कंपनियों के आपसी सामंजस्य में गड़बड़ी से लोगों को समस्या हो रही है। जिससे घायलों को मदद मिलने में देरी हो जा रही है। चौकड़ी के टोल मैनेजर संदीप सिंह ने कहा कि एंबुलेंस व मेंटिनेंस का काम अलग कंपनी देख रही है।
हादसों पर एक नजर
थाना क्षेत्र के छावनी कस्बे में 10 मार्च को सड़क हादसे के बाद छावनी पुलिस के सूचना देने पर घटना के लगभग 45 मिनट तक हाइवे की एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी विक्रमजोत भेजा, जहां पर 21 वर्षीय सालिकराम निवासी पखेरवा हॉस्पिटल पहुंचने पर दम तोड़ दिए। 11 फरवरी को पचवस में परशुरामपुर थाना पर तैनात पुलिस कर्मी निर्भय सिंह हादसे का शिकार हो गए थे। घटना के आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो सुनील सिंह ने निजी साधन से हॉस्पिटल पहुंचाया। जिससे उनकी जान बची। 17 फरवरी को विक्रमजोत बाजार के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 5 लोगों में से पिता पुत्र की मौत हो गई थी। घटना के आधे घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंची थी। 14 जनवरी को सिरौली बाबू फ्लाईओवर के नीचे हुए हादसे में बभनगांवा निवासी अवधेश सिंह की मौत हो गई थी। सूचना देने के आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। 15 जनवरी को नई बाजार चौराहे के पास हुए हादसे में देवखर निवासी महिला की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई थी। 16 जनवरी को मझौवा गांव के सामने फोरलेन पर हुए हादसे में दत्त नगर निवासी ठेला चालक झुरई की मौत समय से हॉस्पिटल न पहुंचने पर हो गई थी।
Keywords : दैनिक जागरण बस्ती समाचार, अमर उजाला बस्ती न्यूज़ टुडे, ज़ी न्यूज़ बस्ती न्यूज़, हर्रैया बस्ती न्यूज़ today, बस्ती क्राइम न्यूज़ टुडे, बस्ती न्यूज़ वीडियो, हिंदुस्तान बस्ती न्यूज़, बस्ती वीडियो,
This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.
Read Latest Hindi News, Basti News Live , Harraiya News Today and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News