अम्बेडकर नगर जातीय समीकरण – Ambedkarnagar Jatiye Samikaran | Ambedkarnagar Me Yadav Kitne Hein? Ambedkar Nagar me Dalit kitne Hein?
Blog / Harraiya Times
Ambedkarnagar Jatiye Samikaran
एससी वोटों की संख्या लगभग 70 हजार, राजभर वोटों की संख्या तकरीबन 50 हज़ार, कुर्मी 43 हज़ार, मुस्लिम 30 हजार, यादव 25 हजार, ब्राह्मण 30 हजार, ठाकुर 18 हजार, निषाद 17 हजार और अति पिछड़ा लगभग 46 हजार हैं। जातीय समीकरण के मुताबिक लगभग 46 हजार अति पिछड़ा वोट ही निर्णायक होगा।
जातीय समीकरण में उलझी यह सीट
अकबरपुर विधानसभा में जातीय आकड़ों की बात की जाय तो यहां सबसे अधिक दलित मतदाता हैं। सभी बिरादरियों को मिलाकर एससी वोटों की संख्या लगभग 70 हजार, राजभर वोटों की संख्या तकरीबन 50 हज़ार, कुर्मी 43 हज़ार, मुस्लिम 30 हजार, यादव 25 हजार, ब्राह्मण 30 हजार, ठाकुर 18 हजार, निषाद 17 हजार और अति पिछड़ा लगभग 46 हजार हैं। जातीय समीकरण के मुताबिक लगभग 46 हजार अति पिछड़ा वोट ही निर्णायक होगा।
UP Election : अंबेडकरनगर में मायावती साधेंगी जातीय-सियासी समीकरण, जनसभा को करेंगी संबोधित
2022
यूपी के अंबेडकर नगर जिले की सियासत बसपा के गढ़ के रूप में जानी जाती है। नीला झंडा चुनाव में जीत की गारंटी माना जाता है, लेकिन बदले हालात में जिले का सियासी समीकरण पर भी बदला-बदला नजर आ रहा है। आलम यह है कि बसपा के सबसे मजबूत गढ़ अकबरपुर विधानसभा सीट को बचा पाना मायावती के लिए चुनौती बन गया है। दलबदल के खेल और जातीय समीकरणों में उलझी सियासत में अपने इस गढ़ को बचा पाना बसपा के लिए आसान नहीं दिख रहा है। बसपा के पुराने खेवनहार ही अब मायावती के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा बने हुए हैं।
दरअसल जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक राम अचल राजभर का एक छत्र राज रहा है। लगातार चार बार बसपा से विधायक रहने के बाद विधानसभा चुनाव 2012 में सपा उम्मीदवार राम मूर्ति वर्मा से राम अचल राजभर को हार का सामना करना पड़ा। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा लहर के बावजूद बसपा उम्मीदवार के तौर पर राम अचल राजभर ने जीत दर्ज किया। इस चुनाव में सपा दूसरे जबकि भाजपा के प्रत्यासी चंद्रप्रकाश वर्मा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
जनसांख्यिकी | अम्बेडकरनगर | India – Ambedkar Nagar
जनसांख्यिकी

2011 की जनगणना के अनुसार अम्बेडकरनगर जिले में लगभग 2,397,888 आबादी है। यह भारत में (कुल 640 में से) 186 वां रैंकिंग देता है I जिले में जनसंख्या घनत्व 1,021 निवासियों प्रति वर्ग किलोमीटर (2,640 / वर्ग मील) है।2001-2011 दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 18.35% थी अम्बेडकर नगर में प्रत्येक 1000 पुरुषों के लिए 976 महिलाओं का लिंग अनुपात है और साक्षरता दर 74.37% है। प्रत्येक खंड में आबादी का वितरण भौतिक स्थितियों और सामाजिक-आर्थिक कारणों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।अकबरपुर ब्लॉक में आबादी का सबसे ज्यादा हिस्सा (16.56%) , उसके बाद जलालपुर (13.80%), टांडा (12.32%), रामनगर (10.26%), कटेहरी (10.03%), भियांव (9 .7 8%), बसखारी (9.53%), जहांगीरगंज (9.17%) और भीटी (8.55%) निवास करती है ।
शीर्षक | विस्तार | शीर्षक | विस्तार |
---|---|---|---|
क्षेत्र | 2,350 वर्ग कि.मी. | मण्डल | फैजाबाद |
ब्लॉक संख्या | 9 | संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या | 1 |
न्याय पंचायतों की संख्या | 111 | विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या | 5 |
ग्राम पंचायत की संख्या | 930 | तहसील की संख्या | 5 |
गांवों की संख्या | 1757 | नगर निगमों की संख्या | 5 (3 नगर पालिका 2 नगर पंचायत) |
UP Assembly Election : अम्बेडकर नगर की 5 विधानसभा सीटों का जातिगत समीकरण
अम्बेडकर नगर : अंबेडकर नगर जिला बसपा की राजनीति का केंद्र रहा है । अंबेडकर नगर में दलित मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है । जीत के समीकरण को अपने सांचे में उतारने के उद्देश्य से पार्टी नेता जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान दे रहे है। Caste Factors of Ambedkar Nagar Assembly Constituencies in UP elections 2022
अम्बेडकरनगर जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं।
कटेहरी विधानसभा
टांडा विधानसभा
अलापुर विधानसभा
जलालपुर विधानसभा [ सपा के सुभाष राय ने जलालपुर विधानसभा 2019 उपचुनाव जीत ली ]
अकबरपुर विधानसभा
कटेहरी विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में लाल जी वर्मा , बसपा के विधायक चुने गए
लाल जी वर्मा , बसपा , 84358 , 35.99%
अवधेश कुमार , भाजपा , 78071 , 33.31%
जयशंकर पांडेय , सपा , 45532 , 19.42%
कटेहरी विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण
कटेहरी विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं ।
दलित | 90 हज़ार |
मुस्लिम | 50 हज़ार |
ब्राह्मण | 45 हज़ार |
कुर्मी | 40 हज़ार |
यादव | 30 हज़ार |
निषाद | 20 हज़ार |
ठाकुर ( क्षत्रिय ) | 20 हज़ार |
राजभर | 20 हज़ार |
टांडा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में संजू देवी , बीजेपी के विधायक चुने गए
संजू देवी , भाजपा , 74768, 36.35%
हाजी अजीमुल हक अंसारी (पहलवान) , सपा , 73043 , 35.51%
मनोज कुमार , बसपा , 49526 , 24.08%
टांडा विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण
टांडा विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं ।
मुस्लिम | एक लाख |
दलित | 70 हज़ार |
कुर्मी | 30 हज़ार |
यादव | 25 हज़ार |
राजभर | 20 हज़ार |
निषाद | 18 हज़ार |
मौर्य | 17 हज़ार |
बनिया | 15 हज़ार |
ब्राह्मण | 12 हज़ार |
प्रजापति | 8 हज़ार |
कंहार | 7 हज़ार |
ठाकुर ( क्षत्रिय ) | 5 हज़ार |
अलापुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अनीता, बीजेपी के विधायक चुने गए
अनीता ,भाजपा ,72366, 36.59%
संगीता ,सपा, 59853, 30.26%
त्रिभुवन दत्त ,बसपा, 58591 ,29.62%
अलापुर विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण
अलापुरविधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं ।
जलालपुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में रितेश , बसपा विधायक चुने गए
रितेश , बसपा , 90309 , 37.51%
राजेश कुमार सिंह, भाजपा , 77279 ,32.09%
शंखलाल , सपा , 58773 ,24.41%
जलालपुर विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण
जलालपुर विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं । जलालपुर विधानसभा में 22 जातियां ऐसी हैं जिनके मतों की संख्या तो कम है लेकिन ये चुनाव का समीकरण यही बदलते हैं।
दलित | 98 हज़ार |
मुस्लिम | 60 हज़ार |
यादव | 55 हज़ार |
ब्राह्मण | 30 हज़ार |
केवट | 22 हज़ार |
कुर्मी | 16 हज़ार |
ठाकुर | 11 हज़ार |
अकबरपुर विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राम अचल राजभर, बसपा विधायक चुने गए
राम अचल राजभर, बसपा ,72325 ,35.40%
राम मूर्ति वर्मा ,सपा ,58312 ,28.54%
चंद्र प्रकाश वर्मा ,भाजपा, 57821, 28.30%
अकबरपुर विधानसभा के अनुमानित जातिगत समीकरण
अकबरपुर विधानसभा में लगभग 3 लाख 75 हजार मतदाता हैं ।