Ajit-yadav-became-mandal-president : अजीत यादव मंडल अध्यक्ष व संजय मौर्य उप महासचिव बने

Ajit-yadav-became-mandal-president : अजीत यादव मंडल अध्यक्ष व संजय मौर्य उप महासचिव बने

Basti News

बस्ती। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ बस्ती मंडल का आठवां मंडलीय अधिवेशन ब्लॉक रोड स्थित एक होटल में हुआ। अधिवेशन में इं. अजीत यादव को मंडल अध्यक्ष व संजय कुमार मौर्य उप महासचिव चुने गए। कार्यक्रम में इंजीनियरों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की और कई मुद्दे उठाए गए।

अधिवेशन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इं. दया शंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष इं. सुधीर पवार व विशिष्ट अतिथि महासचिव इं. नितेंद्र श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उसका निराकरण निदेशालय स्तर से कराया जाता है।

नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नामित चुनाव अधिकारी इं. श्रवण कुमार (सचिव हितैषिता निधि) एवं इं. राकेश कुमार यादव (उप महासचिव मंडल लखनऊ) की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें इं. हरिओम पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष, इं. बृजेश सिंह यादव को मंडल संगठन सचिव, इं. हरिश्चंद्र चौरसिया मंडल प्रचार सचिव व इं. राजू गुप्ता को लेखा संप्रेक्षक चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

संचालन उप्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल सचिव इं. संजय कुमार मौर्य ने किया। उप महासचिव इं. विकास मिश्र ने सदन के समक्ष प्रतिवेदन और 35 बिंदुओं का ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित किया। इस दौरान बस्ती के जनपद अध्यक्ष इं. स्वप्निल आनंद श्रीवास्तव, जनपद सचिव इं. वेद प्रकाश पांडेय, सिद्धार्थनगर के जनपद अध्यक्ष इं. संजय विश्वकर्मा सचिव इं. राधेश्याम भारती, संतकबीरनगर के जनपद अध्यक्ष इं. दयानंद प्रजापति, जनपद सचिव इं. सुनील कुमार रौनियार के साथ तीनों जनपदों के सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर सदस्य उपस्थित रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष इं. अजय प्रताप सिंह, सचिव हितैषिता निधि इं. श्रवण कुमार, सचिव प्रोन्नत इं. परवेज आलम सिद्दिकी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष इं. बीएन सिंह, पूर्व उप महासचिव इं. अनिरुद्ध राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महासंघ इं. राधे श्याम राय आदि मौजूद रहे।

Ajit-yadav-became-mandal-president: Ajit Yadav became mandal president and Sanjay Maurya deputy general secretary

This is an automated news feed of Harraiya Times Digital News, not edited by Harraiya Times team.

Read Latest Hindi News, Basti News Live , Harraiya News Today and English News , Like Harraiya Times Facebook Page: @Harraiya Times , Follow On Twitter: @Harraiya Times and Google News