सभी वर्गो कीे एकजुटता से परास्त होंगी साम्प्रदायिक शक्तियां- महेन्द्रनाथ यादव बस्ती
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष ज्ञान चन्द चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रकोष्ठ के स्तर पर बूथ स्तर की तैयारियों, मतदाता सूची के निरीक्षण, जो मतदाता किन्ही कारणों से छूट गये हैं उन्हें मतदाता सूची से जोड़वाने और जनहित के सवालों को लेकर निरन्तर रचनात्मक संघर्ष तेज करने पर विचार किया गया। बैठक के दौरान अनेक लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुये।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और अभी से समाज के सभी वर्गो को एकजुट हो जाने की जरूरत है जिससे भाजपा जैसे साम्प्रदायिक और लगातार झूठ बोलने वाली पार्टी को परास्त कर सपा की मजबूत सरकार बनायी जा सके। महेन्द्रनाथ ने कहा कि सपा के पक्ष में लगातार बढते जनाधार से भाजपा घबरा गई है और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर उन पर जुल्म ढायें जा रहे हैं, इसका मतदाता आने वाले विधानसभा के चुनाव में करारा जबाब देंगे। कहा कि पिछडे वर्ग का हित सपा में ही सुरक्षित है।
बस्ती जिला का आज का ताजा खबर
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ज्ञान चन्द चौधरी ने कहा कि समूचे जनपद में सपा के पक्ष में लगातार वातावरण सृजन करने के साथ ही बूथ स्तर पर सम्पर्क बनाया जा रहा है। लोग भाजपा की सरकार से ऊबकर परिवर्तन का मन बना चुके है। इस सरकार में किसान, व्यापारी, युवा सहित सभी वर्गों की घोर उपेक्षा हुई है। कोरोना संकट के दौरान भाजपा के नेता केवल भाषणों तक सिमटे रहे जबकि समाजवादियों ने पीड़ितांें और उनके परिजनों की हर संभव मदद किया। इस मौके पर सपाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुये सदस्यता दिया।
इसे भी पढ़ें : GovindaRaju NS : गोविंद राजू एनएस बने बस्ती मण्डल के नये मंडलायुक्त